{"_id":"61ecb82b347bfef739f390462edba6a6","slug":"solar-light-scandal-following-taken-action-bdo-block-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट घोटाले में ब्लाक प्रमुख व बीडीओ पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट घोटाले में ब्लाक प्रमुख व बीडीओ पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड भरावन में तेरहवें वित्त की राशि से नियम विरुद्ध सोलर लाइट लगाने के मामले में तत्कालीन खंड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख कार्रवाई के लपेट में आ गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में वित्तीय वर्ष 2010-11 में सोलर लाइटों को राज्य वित्त व 13 वें वित्त की धनराशि से खरीद कर अपात्रों को वितरित करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शासन को की गई शिकायत के मामले में कराई गई जांच में अब कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। बताते चलें कि विकास खंड भरावन में करीब 79 सोलर लाइटों की खरीद राज्य वित्त व 13 वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से की गई।
जिसमें भी बताया गया कि सोलर लाइटों को अपात्रों में वितरित कर दिया गया। गौरतलब हो कि इस मामले में शिकायत शासन को की गई, जिस पर विशेष सचिव ने जनपद को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। जिसमें तत्कालीन खंड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख को दोषी पाया गया है। बताया गया कि ब्लाक प्रमुख के कहने पर तत्कालीन बीडीओ संजय शुक्ला ने सोलर लाइटें अपात्रों को दे दी।
विज्ञापन
जिसमें ही अब कार्रवाई की जा रही है। हालांकि तत्कालीन बीडीओ संजय शुक्ला से इस मामले में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। वहीं अब इस मामले मे मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय से संबंधित खंड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और शासन को अवगत कराने के लिए कहा है।