फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Software glitch, electricity bill will not be deposited till August 10

Hardoi News: सॉफ्टवेयर का पेच, 10 अगस्त तक जमा नहीं हो पाएंगे बिजली बिल

Tue, 08 Aug 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Software glitch, electricity bill will not be deposited till August 10
हरदोई। शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को एक ही सॉफ्टवेयर में शामिल कर बेहतर सुविधा देने की कवायद की गई थी। इसके लिए नए सॉफ्टवेयर पर काम शुरू किया गया। यह सॉफ्टवेयर उपभोक्ताओं को राहत कम मुसीबत ज्यादा दे रहा है। नए सॉफ्टवेयर से बिलिंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अब 10 अगस्त तक बिल जमा नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में चार लाख 53 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें 95 हजार शहरी और शेष ग्रामीण उपभोक्ता शामिल हैं। बिजली विभाग की ओर से ऑनलाइन बिलिंग की व्यवस्था की गई है। विभाग की ओर से पूर्व में दो कंपनी काम कर रही थीं। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिलिंग की व्यवस्था अलग- अलग थी। मगर पावर कारपोरेशन ने इस बार दोनों का कार्य एक ही कंपनी को दे दिया है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का डाटा एक साथ किया जा रहा है और उनकी बिलिंग के सारे कार्य एक ही साफ्टवेयर से किए जाएंगे। नया सॉफ्टवेयर जिले में शुरू होने के बाद विभागीय कर्मचारियों को उसको समझने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

वहीं, सॉफ्टवेयर मेंटीनेंस के कारण बंद कर दिया जाता है। बिजली उपभोक्ताओं के बिल संबंधित कार्य सात से दस अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। इससे 11 अगस्त से बिल जमा हो सकेंगे। बिजली बिल जमा न होने और उनके संशोधन न होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका ने बताया कि साफ्टवेयर पर काम चल रहा है। इसलिए उसको बंद कर दिया जाता है। पूरे प्रदेश का डाटा अपडेट हो रहा है। इसलिए तकनीकी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed