फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Society will organize the scattered people

समाज के बिखरे लोगों को संगठित किया जाएगा

Tue, 08 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 08 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Society will organize the scattered people

सन्मानी वैश्य समाज जिले में तितर-बितर है। समाज को

विज्ञापन
संगठित करने को महासम्मेलन की जरूरत है। व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने सन्मानी वैश्य धर्मशाला में आयोजित वार्ता में पत्रकारों को बताया कि अखिल भारतीय सन्मानी वैश्य समाज के तत्वावधान में 15 सितंबर को महासम्मेलन होगा।

बताया कि संगठन द्वारा समाज की गरीब कन्याओं का विवाह कराने के साथ निर्धन मेधावियों के लिए शिक्षा में भी मदद की जाएगी। सन्मानी वैश्य समाज के बैनर तले 15 सितंबर को नवीन मंडी में दोपहर को दो बजे से महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा समाज के लोगों को संदेश दिया जाएगा।

महासम्मेलन के बाबत गुप्ता ने बताया कि सन्मानी वैश्य को भी अब एक मंच पर आने की जरूरत है। पूरे जिले और अन्य जिलों में सन्मानी वैश्य बिखरे हुए हैं और एक दूसरे को जानते तक नहीं हैं, जिसमें गांव में निवास करने वाले ऐसे हैं जो निर्धन भी हैं। कहा कि इन सभी को 15 सितंबर के महासम्मेलन में एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा।

इसके लिए सम्मेलन में एक पंजीकरण फार्म भरवाकर उनकी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। मन्नीलाल शाह ने कहा कि महासम्मेलन के बाद अखिल भारतीय सन्मानी वैश्य समाज द्वारा समय समय गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का भी आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि समाज में शिक्षा का भी अभाव है, इसको भी दूर किया जाएगा।

बताया कि गरीबों की मदद के साथ ही गौशाला खोलन,  वृद्धाश्रम और धर्म क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा। श्यामा प्रसाद गुप्ता टीटू और भजन लाल गुप्ता ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य है समाज को संगठित करना है, व्यापारिक व राजनैतिक नहीं है। डा. राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ाने के लिए निर्धन मेधावियों को भी उच्च शिक्षा के लिए सहयोग किया जाएगा और स्कूल व कालेज भी खोलेे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed