{"_id":"69dbd766bc219a2d02059d35","slug":"social-harmony-is-essential-for-the-security-and-development-of-the-country-krishna-mohan-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147927-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सुरक्षा और विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी : कृष्ण मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सुरक्षा और विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी : कृष्ण मोहन
विज्ञापन
फोटो-19-कार्यक्रम को संबोधित करते आरएसएस के क्षेत्र संघ चालक कृष्ण मोहन। संवाद
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक कृष्ण मोहन ने कहा कि समाज में समरसता के अभाव का लाभ बाहरी आक्रमणकारियों ने उठाया। अब सामाजिक समरसता न केवल समाज के लिए बल्कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए भी जरूरी है। उन्होंने एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान की अवधारणा को समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया।
शहर में रविवार शाम आरएसएस के पथ संचलन से पहले नघेटा रोड स्थित बाल विद्याभवन के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र संघ चालक ने कहा कि यह वर्ष आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। संत रविदास की 650वीं जयंती का वर्ष भी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की दिशा में मजबूती से कार्य करना होगा। सामाजिक समरसता संघ के पंच संकल्पों में से एक प्रमुख संकल्प है। उन्होंने संघ के अन्य संकल्पों के बारे में भी विस्तार से विचार व्यक्त किए। कहा कि कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत संयुक्त परिवार व्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण और जल संरक्षण के तहत उन्होंने जल संचयन, पौधरोपण और प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण पर बल दिया।
नागरिक अनुशासन के तहत खुद को अनुशासित रखकर समाज को जागरूक करने का आग्रह किया। स्व की भावना के तहत स्वदेश और स्वदेशी को लेकर प्रोत्साहित किए जाने की बात उन्होंने कही। इसके बाद शुरू हुए पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित होकर कदम ताल करते दिखे। बाल विद्याभवन से शुरू हुआ पथ संचलन सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, अटल चौक, सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए फिर से बाल विद्या भवन पहुंचा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्वयं सेवकों पर समाज के विभिन्न लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान विभाग संघ चालक शिवस्वरुप, सहजिला संघ चालक तेजेंद्र, नगर संघ चालक मिथलेश, जिला प्रचारक अनिल, नगर कार्यवाह विनय पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता कीर्ति सिंह, कैलाश गुप्ता, गांगेश पाठक आदि मौजूद रहे।