फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   So far the children were absent from school get off

कहीं बंद मिले विद्यालय तो कहीं बच्चे थे नदारद

Fri, 29 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 29 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
So far the children were absent from school get off
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कोथावां ब्लाक अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का शुक्रवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों के गेट पर ताला लटकता मिला तो कुछ में स्कूलों से बच्चे नदारद थे। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए बृजेश मिश्र ने बंद मिले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और अनुपस्थिति शिक्षकों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगाने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ब्लाक कोेथावां अंतर्गत बीईओ शाहाबाद, बीईओ संडीला, बीईओ हरपालपुर एवं भरखनी बीईओ ने दो दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुबह 7:22 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर और प्राथमिक विद्यालय उमरी बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर व प्राथमिक विद्यालय नेवादा सुबह सात बजे बंद मिला।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय अटवा में शिक्षक व बच्चे नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय मुठिया में शिक्षक अनुपस्थित और चार बच्चे उपस्थित थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरोकला में 5 छात्र थे। बेलवाखेड़ा में सात छात्र मिले और शिक्षक अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ह्दयवती, रजनीश, नंद किशोर व कृपेंद्र अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर बंद मिला, प्राथमिक विद्यालय अल्हौरा, महुआकोला, उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआकोला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेनीगंज, प्राथमिक विद्यालय पिपरी, प्राथमिक विद्यालय कमरा बंद, प्राथमिक विद्यालय रायपुर बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय चपरतला में प्रधानाध्याक मौजूद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed