फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   So arbitrary .. Emergency stopped as soon as it started

Hardoi News: इतनी मनमानी.. शुरू होते ही बंद हो गई इमरजेंसी

Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 19 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
So arbitrary .. Emergency stopped as soon as it started
अतरौली का 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय।  संवाद - फोटो : Samvad
सौ शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय में अपन निदेशक स्वास्थ्य के आदेश और ड्यूटी रोस्टर जारी होने के बावजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने इमरजेंसी ड्यूटी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि दो दिन तक कुछ घंटों के लिए इमरजेंसी सेवा चलाने के बाद फिर से बंद कर दी गई।
विज्ञापन




कस्बे में सुविधाओं और संसाधनों से युक्त इतना बड़ा अस्पताल होने के बावजूद ओपीडी में दो बजे तक ही मरीज देखे जा रहे हैं और दवाएं दी जा रही हैं। दो बजे बाद और सरकारी अवकाश वाले दिन अस्पताल में ताला लटका रहता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को वार्ड बॉय और अन्य स्टाफ सीधे जिला अस्पताल के रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन




अवंतीबाई चौराहे पर सौ शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक ही परिसर में संचालित हैं। यहां ओपीडी में रोजाना करीब 1200 मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती भी किया जाता है। प्रसूताओं को भी भर्ती किया जाता है, लेकिन दो बजे के बाद डॉक्टर नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन






लोगों ने की शिकायत, राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकित शर्मा, गेंदालाल वर्मा, तिलक राजपूत, देवेंद्र पाठक, राहुल प्रधान ने सोमवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से शिकायत की। बताया कि दोपहर में दो बजते ही अस्पताल में ताला लटक जाता है। रामघाट-कल्याण मार्ग, गोधा रोड, छर्रा रोड, पंड्रावल रोड, पाली रोड आदि पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टर नहीं मिलते। इमरजेंसी के नाम पर वार्ड बॉय और निचले स्तर का स्टाफ मिलता है जो घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर देता है। राज्यमंत्री ने उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।




नेत्र सर्जन और बेहोशी के डॉक्टर कर रहे ओपीडी
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में नेत्र सर्जन और बेहोशी के डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं और दवाएं लिख रहे हैं।






- हम सीएचसी पर इमरजेंसी चला रहे हैं। सौ शैया वाले अस्पताल में भी इमरजेंसी शुरू का आदेश हुआ था, और डयूटी का रोस्टर भी बना लेकिन डाॅक्टर व अन्य स्टाफ डयूटी क्यों नहीं कर रहे यह समझ से परे है? उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। - डॉ. खालिद, सीएचसी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed