{"_id":"40071c1609e4dc37085c1464c9faedc6","slug":"smrit-was-introduced-humanity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता का परिचय दे गईं स्मृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता का परिचय दे गईं स्मृति
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से जाने के बाद खेतुई तक केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का काफिला पहुंचा ही था कि कुछ पल पूर्व बाइक भिड़ंत में घायलों को सड़क पर तड़पते देख केंद्रीय मंत्री से रहा न गया। काफिला रुकवाकर वह कार से नीचे उतर गई। फ्लीट में शामिल सीओ से उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाओ। वह अकेली चली जाएंगी।
रविवार को कार्यक्र मों में शिरकत करने के बाद मानव संसाधन मंत्री का काफिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर खेतुई स्थित बाला जी मंदिर के समक्ष पहुंचा ही था कि सामने कुछ पल पहले ही दो बाइकों की भिड़ंत में करीब 40 वर्षीय सुभाष नगर निवासी धीरेंद्र कुमार शर्मा व उनकी पत्नी रेखा( 35) सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। दूसरा बाइक सवार भी बेहोश पड़ा था। वह नशे की हालत में बताया गया। केंद्रीय मंत्री ने तीनों को हास्पिटल पहले पहुंचाने को कहा। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों को भी वहीं छोड़ दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। उनके इस कदम की लोग चर्चा करते रहे।