फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Smiling faces show that there is no difference between the bar and the bench: Administrative Justice

मुस्कुराते चेहरे बता रहे है बार और बेंच में मतभेद नही : प्रशासनिक न्यायमूर्ति

Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Smiling faces show that there is no difference between the bar and the bench: Administrative Justice
फोटो-29- अधिवक्ता संघ कार्यक्रम में बोलतीं प्रशासनिक न्यायमूर्ति अंजू रानी चौहान साथ में मौजूद जिला जज संजीव शुक्ला व एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति अंजू रानी चौहान का भव्य स्वागत किया। वकीलों के बीच वार्ता के दौरान न्यायमूर्ति अंजू रानी चौहान ने कहा कि मुस्कुराते हुए चेहरे बता रहे हैं कि बार और बेंच के बीच में कोई मतभेद नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूर्व के पदाधिकारियों की शिकायत है कि हम उनके कार्यकाल में नहीं आ पाए लेकिन जब ईश्वर बुलाता है व्यक्ति तभी पहुंच पता है। कहा कि कोर्ट भी पूजा का स्थान होता है। यहां दृढ़ संकल्पित होकर सभी को कार्य करना चाहिए। कहा कि यह जानकर अत्यधिक प्रसन्नता है कि बार और बेंच के किसी ने भी कोई शिकायत नहीं की है। बार और बेंच के सहयोग से ही न्यायिक कार्य अच्छा होता है। लोगों से सुनते थे कि यहां की बार बहुत अच्छी है आज आकर भी देख लिया। इसके साथ ही न्यायमूर्ति ने जिले के सुनासीर नाथ मंदिर, प्रहलाद कुंड, श्रवण देवी, बूढ़े बाबा सहित मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट परिसर में भ्रमण कर उन्होंने साफ सफाई वह पेयजल की व्यवस्था को देखकर संतोष जताया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। मंच संचालन महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा ने किया इस मौके पर जिला जज संजीव शुक्ला, एडीजे श्रद्धा तिवारी, सीजेएम लाल बहादुर गौंड, कृष्ण दत्त शुक्ला, रामदेव शुक्ला, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह, राघव द्विवेदी, प्रीति द्विवेदी, नीतू चंद्रा सहित तमाम अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed