{"_id":"6a23047df44b21e4b7021aba","slug":"smart-meters-are-available-but-consumer-problems-remain-unresolved-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150974-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मीटर हैं स्मार्ट पर उपभोक्ताओं की समस्या का नहीं हो पा रहा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मीटर हैं स्मार्ट पर उपभोक्ताओं की समस्या का नहीं हो पा रहा निदान
विज्ञापन
हरदोई। बिजली व्यवस्था को सुधारने और उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के दावे के साथ लगाए गए स्मार्ट मीटर अब मुसीबत का सबब बन गए हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी उपभोक्ताओं की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं।
शहर क्षेत्र में अब तक एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने से लेकर उसके फीड करने और बिल बनाने व उसमें संशोधन का कार्य कार्यदायी संस्था के पास है। उक्त संस्था की मनमानी शुरू से ही जारी है। इसी वजह से अभी भी स्मार्ट मीटर कनेक्शन धारकों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। वह बिजली वितरण निगम के एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
प्रकरण-एक
-शहर के अशराफ टोला निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि उनके घर पर सोलर पैनल लगा है। सोलर पैनल लगने के बाद कुछ माह बिल आया। पिछली अगस्त से बिल नहीं आ रहा है। वह कई बार कार्यालय जा चुके हैं मगर समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इससे वह परेशान हैं, सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
प्रकरण-दो
शहर के आशानगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके यहां पर स्मार्ट मीटर लगा है। स्मार्ट मीटर अभी तक फीड नहीं हुआ है। इसलिए बिल भी नहीं आ रहा है। वह खुद कई बार मीटर ऑफिस और उपखंड कार्यालय जा चुके हैं। फीड हो जाने का आश्वासन मिलता है लेकिन हुआ कुछ नहीं।
स्मार्ट मीटर में आ रही समस्या के निदान के लिए अधिकारियों का ग्रुप बनाया गया है। सभी अधिकारी शिकायत मिलने पर उस ग्रुप में शेयर करते हैं। समस्या का निदान कराया जाता है। कार्यदायी संस्था को भी निदान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड सदर