{"_id":"66d242fa5b19e31f57072ac5","slug":"smart-class-and-ict-lab-started-in-21-secondary-schools-hardoi-news-c-213-1-hra1002-119001-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 21 माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 21 माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब शुरू
विज्ञापन
हरदोई। प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को तकनीकी रूप से समृद्ध किया जा रहा है। जनपद में संचालित 55 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 21 में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का संचालन शुरू हो गया है।
जिले में 627 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 72 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 55 राजकीय माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे है। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उनको आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
इसी के तहत विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है और आईसीटी लैब बनाई जा रही है, ताकि बच्चों को कंप्यूटर का नियमित ज्ञान प्राप्त हो सके। जिले में वर्तमान में 15 विद्यालयों के स्मार्ट क्लास शुरू कर दिए गए है। जहां पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वहीं, छह विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित हो गई। इसमें बच्चों को कंप्यूटर और नेटवर्किंग को जानकारी दी जा रही है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. अभय जैन ने बताया कि शेष विद्यालयों को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ
पं. दीनदयाल उपाध्याय माॅडल विद्यालय खसराैल, जरौआ, जीजीआईसी बिलग्राम, जीआईसी टड़ियावां, जीआईसी हरदोई, जीजीआईसी हरदोई, राजकीय हाईस्कूल सकरा, टिकारी, मनिकापुर, सुमई, रौरा, शिवसिंहपुरवा, खजोहना, जयराजपुर, बरवन, जीआईसी बेगमगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय माॅडल विद्यालय सिकरोहरी, राजकीय हाईस्कूल बहेरिया, बहलोलपुर, जामू और कुरसठ शामिल हैं।