फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sleeper coaches will be increased in Banaras Bareilly Express

Hardoi News: बनारस बरेली एक्सप्रेस में बढ़ेंगे स्लीपर कोच

Fri, 11 Oct 2024 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sleeper coaches will be increased in Banaras Bareilly Express
हरदोई। आगामी त्योहारों में यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेल प्रशासन ने स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक जोड़ी ट्रेन में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया। बनारस से बरेली के बीच चलने वाली ट्रेन में अगले माह तक अतिरिक्त स्लीपर कोच संचालित रहेंगे।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में यात्रियोंं की भीड़ बढ़ेगी। रेल प्रशासन ने त्योहारों के लिए कई विशेष ट्रेनें संचालित की हैं, हालांकि हरदोई स्टेशन पर विशेष ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ। यात्रियाें की सहूलियत को देखते हुए ही अब रेलवे ने स्थानीय स्टेशन पर रुकने वाली एक जाेड़ी ट्रेन में स्लीपर का अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 14235 में अतिरिक्त कोच का संचालन 15 अक्तूबर से 20 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 14236 में अतिरिक्त कोच 16 अक्तूबर से 21 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। अतिरिक्त कोच लगने से आरक्षण कराने वाले यात्रियाें को कुछ हद तक भीड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed