फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sleeper bus overturns on Ganga Expressway after driver dozes off; 18 injured.

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से स्लीपर बस पलटी, 18 घायल

Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus overturns on Ganga Expressway after driver dozes off; 18 injured.
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह तड़के दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर बस बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया। तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही स्लीपर बस में 41 यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर यात्री दिल्ली और लखनऊ के रहने वाले थे जबकि बलिया, जौनपुर, रायबरेली, जालौन और समस्तीपुर (बिहार) के यात्री भी शामिल रहे। सुबह करीब साढ़े चार बजे बिलग्राम कोतवाली के नाउपुरवा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर 329 कट के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश यात्री नींद में थे। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इनमें से करीब 18 यात्री घायल हो गए। घायलों में लखनऊ के सुमित शर्मा (25), तुषार (19), अभिषेक गुप्ता (21), नामरा शर्मा (23), निष्ठा (27), ममता शर्मा (53), रायबरेली निवासी अतुल श्रीवास्तव (23), राम आसारे (45), विवेक (30), बलिया निवासी शोभा पांडेय (53), जालौन निवासी योगेश (30) समेत दिल्ली के अमन (22), आरती (26), कविता (30), ललिता (6), विनायक (22), अनितेश पांडेय (27) व राहुल शामिल (30) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से रामसिंह, विवेक व राहुल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से लखनऊ भेजा गया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed