फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sleeper bus found carrying passengers on reserve permit, seized

Hardoi News: रिजर्व परमिट पर सवारी ढोती मिली स्लीपर बस, सीज

Sat, 13 Jul 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus found carrying passengers on reserve permit, seized
हरदोई। बीते बुधवार को उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद जनपद में तैनात परिवहन अधिकारी भी कार्रवाई को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दो बसों को सीज कर दिया। इनमें से एक बस का परमिट ही ऑनलाइन नजर नहीं आ रहा था, जबकि दूसरी बस रिजर्व पार्टी का परमिट लेकर सवारियां ढो रही थी।
विज्ञापन

उन्नाव हादसे के बाद परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बसों, उनके पंजीकरण और परमिट को लेकर विस्तृत जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खासतौर से डबल डेकर और स्लीपर बसों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सांडी में एक स्लीपर बस को सीज कर दिया। यह बस यात्रियों को बैठाने की तैयारी में सड़क किनारे खड़ी की गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान बस का परमिट ऑनलाइन नजर नहीं आया और इसका मैनुअल परमिट भी चालक नहीं दिखा सका। इस पर बस को सीज कर दिया गया। दूसरी और यात्री कर अधिकारी विवेक सिंह ने भी पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर एक स्लीपर बस सीज कर दी। इस बस के पास रिजर्व पार्टी का परमिट था, लेकिन दिल्ली के लिए फुटकर सवारियां बैठाई जा रही थीं। संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा और कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मल्लावां में भी जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए गए।

जनपद में पंजीकृत ई-रिक्शों पर लगभग दो लाख रुपये का टैक्स बकाया था। शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान 15 ई-रिक्शों से तकरीबन दो लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed