{"_id":"690a36f394a66717be0cc8df","slug":"skeleton-of-missing-vegetable-vendor-found-six-ribs-missing-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139816-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापता सब्जी विक्रेता का मिला कंकाल, पसलियों की छह हड्डी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापता सब्जी विक्रेता का मिला कंकाल, पसलियों की छह हड्डी गायब
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर से बीती 23 अक्तूबर से लापता सब्जी विक्रेता का कंकाल गन्ने के खेत में पड़ा मिला। कंकाल के लोअर से परिजनों ने पहचान की। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। डीएनए जांच के लिए सिर और पसली की हड्डी भेजी गई हैं। कंकाल में बायें हाथ, दायें पैर के साथ ही पसलियों की छह हड्डियां भी नहीं मिलीं।
उधरनपुर निवासी गौतम (26) फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। पिता रामदीन ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम गौतम बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। काफी तलाशने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। उधरनपुर से बेहटाकोला जाने वाली सड़क के किनारे गन्ने के खेत में रविवार देर रात एक शव पड़ा मिला। शव काफी क्षत-विक्षत था। ऐसा लग रहा था कि जानवरों ने शव खा लिया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। शव की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी थी। अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर रामदीन अपने परिजनों के साथ शाहाबाद कोतवाली गया। कोतवाली में फोटो देखकर उसने शव की पहचान कर ली।
इसके बाद मोर्चरी में भी शव की पहचान लोअर से की। पहचान होने के बाद चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान शव (कंकाल) में बायां हाथ, दायां पैर और पसलियों की छह हड्डिया गायब मिलीं। मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि, मृतक के पिता रामदीन ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।