फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six zonal, 29 sectors, six mobile teams will keep an eye on the examination.

Hardoi News: छह जोनल, 29 सेक्टर, छह सचल दल रखेंगे परीक्षा पर नजर

Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six zonal, 29 sectors, six mobile teams will keep an eye on the examination.
हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षा पर छह जोनल, 29 सेक्टर, 138 स्टेटिक व छह सचल दल नजर रखेंगे। बोर्ड परीक्षा में 138 केंद्रों पर 95 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के संबंध में केंद्रों व्यवस्थापकों व मजिस्ट्रेट की शुक्रवार को बैठक होगी, जिसमें सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगें।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए 95,336 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल के 54,224 और इंटर के 41,112 विद्यार्थी हैं। 138 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डिंग युक्त सीसी कैमरे लगाए गए है। जीआइसी में बने कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा पर नजर रखने के लिए छह जोनल व 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रशासन की ओर से तैनात किया गया है। वहीं, विभाग की ओर से केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही 138 सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आंतरिक सचल दल बनाने के साथ ही नकल रोकने के लिए 5200 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं इनमें 39 सौ परिषदीय विद्यालयों के और 1320 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल है। इस बार माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के परिचय पत्र बोर्ड से जारी किए गए है, जिनको विद्यालय वेबसाइट से अपलोड करेंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए छह विभागीय सचल दल बनाए गए हैं। जिसमें पांच क्रियाशील रहेंगे और एक दल रिजर्व में रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुुंद प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को सभी अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें जिलाधिकारी परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडीलय सचल दल भी रखेंगे नजर
संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से लखनऊ मंडल के जनपदों के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए चार सदल दल बनाएं गए हैं। जिसमें प्रथम दल के प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक होंगं, दूसरे दल की प्रभारी डीडीआर लखनऊ, तीसरे की मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक और चौथे दल के प्रभारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed