{"_id":"7f40255fa4a60a0dfe05da5fc8d819f5","slug":"six-presidential-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के छह नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के छह नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय उपचुनाव को लेकर निर्धारित की गई नामांकन
विज्ञापन
प्रक्रिया के दिन गुरुवार को नगर पंचायत गोपामऊ अध्यक्ष पद के लिए छह ने
नामांकन कराकर सीट पर अपना दावा ठोक दिया। सपा की ओर से प्रत्याशी बली
मोहम्मद ने पर्चा दाखिल किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के रिक्त पद को लेकर नामांकन की प्रक्रिया एसडीएम सदर के कक्ष में होनी थी। जिसमें छह ने नामांकन करा दावा सुनिश्चित किया। सपा की ओर से प्रत्याशी वली मोहम्मद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
यह सीट उनके पिता स्व. हाजी करीमुल्ला सिद्धू कुरैशी की आकस्मिक मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी। उनको प्रत्याशी बनाने के बाद पर्चा दाखिल करने के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, राम प्रकाश शुक्ला, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
तो इसके अलावा नामांकन कराने वालों में अली मोहम्मद, जाहिद खां, राशिद खां, नफीश खां, मुस्तफीज खां भी शामिल रहे। आरओ की भूमिका में एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता एवं एआरओ के रूप में तहसीलदार सदर एनपी मौर्या ने कमान संभाली।
आरओ ने बताया कि 20 मार्च को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच, 23 मार्च को नाम वापसी, 24 मार्च को प्रतीक आवंटन एवं सात अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना के लिए नौ अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।
उधर, नामांकन पत्रों की जांच से लेकर नाम वापसी तक गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पर हुए छह में से तीन नामांकन ही मतदान तक बने रहने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि शेष तीन अन्य दावेदारों के डमी कंडीडेट ही बताए जा रहे हैं।