फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Situation worsening, two women died due to dengue

Hardoi News: बिगड़ रहे हालात, डेंगू से दो महिलाओं की मौत

Tue, 10 Oct 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Situation worsening, two women died due to dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई/संडीला। डेंगू का डंक लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। हरदोई शहर के गंगानगर कालोनी निवासी महिला की डेंगू की चपेट में आकर मंगलवार सुबह लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। इससे इतर संडीला के मंगलबाजार निवासी महिला की भी सोमवार शाम डेंगू से मौत हो गई। संडीला में बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इनमें से अधिकांश मरीज लखनऊ के प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।


शहर के मोहल्ला गंगानगर निवासी कुमुद मुरारी शुक्ला रेलवे में कार्यालय अधीक्षक पद से तीन महीने पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पत्नी साधना शुक्ला (55) को बीती तीन अक्तूबर को तेज बुखार आया था। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। परिजन उन्हें लखनऊ में एक नामी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार सुबह साधना ने लखनऊ में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर संडीला के मंगलबाजार निवासी अयाज की पत्नी जूही बानो (25) को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। आठ अक्तूबर को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई और तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ गई। नौ अक्तूबर की देर शाम परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में भी बड़ी संख्या में लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की बात सामने आई है, लेकिन सीएचसी अधीक्षक डाॅ. शरद वैश्य ने इससे इन्कार किया है। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि बुखार के मरीजों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाता है। मंगलवार को मीरनगर अजिगवां में 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 20 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच कराई गई, लेकिन कोई भी मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला।


इनसेट
बुखार से अधेड़ की मौत
कोथावां विकास खंड की ग्राम पंचायत गेंगलापुर के मजरा हुलासपुर निवासी सियाराम (52) को सोमवार रात तेज बुखार आया था। मंगलवार सुबह पत्नी बिटोला उसे उपचार के लिए लखनऊ लेकर जा रही थी। रास्ते में सियाराम की मौत हो गई। गांव में दो और लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed