फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sitapur resident's youth dies in road accident

सीतापुर निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 28 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sitapur resident's youth dies in road accident
कछौना (हरदोई)। लखनऊ से बाइक पर घर जा रहे सीतापुर निवासी प्राइवेट कंपनी के कर्मी की बुधवार की रात यहां बीरीघाट गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना कमालपुर के ग्राम पलिया निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा (27) बुधवार की देर शाम लखनऊ से बाइक पर घर लौट रहे थे। बीरीघाट गांव के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वीरेंद्र सुबह सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। देर शाम वे लखनऊ से बघौली होते हुए घर आने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में घर नहीं पहुंचे तो कई बार फोन मिला, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। कोतवाल हंसमती ने बताया कि हादसा देर रात हुआ था। पास ही बाइक पड़ी मिली है, हेलमेट बाइक पर टंगा हुआ था। बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed