फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sita swayamvar lila staged in ramlila

सीता स्वयंवर की लीला हुई

Wed, 18 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 18 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sita swayamvar lila staged in ramlila

मल्लावां कसबे के मोहल्ला भगवंतनगर में हो रही रामलीला में मंगलवार को सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। रामलीला का उद्घाटन क्षेत्रीय बसपा विधायक बृजेश वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कराने से लोगों में आस्था बढ़ती है।

विज्ञापन


लीला में दिखाया गया कि भगवान शिव का दिया धनुष राजा जनक के घर पर था। एक दिन घर की सफाई करते समय माता सीता ने उसे उठाकर दूसरे स्थान पर रख दिया। सीता जी को इतना ताकतवर देख राजा जनक ने उसी समय घोषणा कर दी कि जो भी राजा इस धनुष को तोड़ेगा, उसी के साथ सीता का स्वयंवर होगा।
विज्ञापन


सीता स्वयंवर की सारी तैयारियां पूरी की गईं। कई देशों के महाराजा स्वयंवर में शामिल हुए। कोई भी धनुष को तोड़ना तो दूर हिला तक न सका। यह देख राजा जनक विलाप करने लगे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा लेकर भगवान श्रीराम धनुष की ओर बढ़े और धनुष को प्रणाम कर उसकी प्रत्यंचा खीचीं कि धनुष टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भगवान परशुराम क्रोधित होकर सभा में आते है। उनका लक्ष्मण से संवाद होता है। कलाकारों में राजा जनक का अभिनय सियाराम शुक्ला, रावण बाणासुर का गोविंद गोपाल, लक्ष्मण का गोपाल द्विवेदी, परशुराम का त्रिभुवन, भगवान श्रीराम का पं. राकेश ने निभाया। इस मौके पर कमेटी के महामंत्री भास्कर मिश्रा, मयंक अग्निहोत्री, विनोद दीक्षित, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed