फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sisters brother's wrist, " fastened Love '

बहनों ने भाई की कलाई में ‘बांधा प्यार’

Sat, 29 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 29 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sisters brother's wrist, " fastened Love '

भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार

विज्ञापन
पर शनिवार को बहनोें ने भाइयों को राखी बांध कर उनसे रक्षा करने का वचन लिया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के घर जाकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी एवं उनका मुंह मीठा कराया। जिले में रक्षाबंधन को लेकर पूरी तरह से उत्साह देखने को मिला।

उधर, भाई बहन के अटूट रिश्ते को जेल की ऊंची दीवार भी न रोक पाई। भाई बहन के प्यार की मिशाल शनिवार को जेल के गेट पर दिखाई पड़ी। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की भीड़ जमा हो गई। दूर-दूर से आई बहनें ऊंची दीवारों के पीछे कैद भाइयों की एक झलक पाने को व्याकुल थीं। जैसे ही मुलाकात शुरू हुई तो बहनें उमड़ पड़ीं।

खुशी जेल के गेट में घुसीं बहनें जब बाहर निकलीं तो उनकी आंखों में आंसू थे। बाहर निकल कर उन्होंने बस ईश्वर से यही कामना की कि उन्हें फि र कभी राखी बांधने को यहां न आना पड़े। रक्षाबंधन पर दूर-दूर से भाई बहनों से राखी बंधवाने जाते हैं, तो बहनें भी भाइयों की कलाई पर अपने प्यार का अटूट धागा बांधने आती हैं।

कुछ बहनों के भाई जेल में बंद हैं, पर जेल की ऊंची दीवारें भी भाई बहन के रिश्ते के बीच में रोड़ा नहीं बन सकीं। सुबह से ही कारागार के बाहर भीड़ जमा हो गई। मुलाकात की पर्ची लगाने के बाद बहनों को उस पल का इंतजार था जब उन्हें अंदर जाने का मौका मिले। त्योहार को लेकर सुबह आठ बजे से मुलाकात शुरू कर दी गई तो बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा।

ऐसी भीड़ कि कारागार के इंतजाम भी कम पड़ गए। जेल अधीक्षक विजय प्रकाश ने खुद बाहर खड़े होकर व्यवस्था बनवाईं। बहनों को जिस तरह से इंतजार था उसी तरह भाई लान में बैठे बहनों का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बहनें भाइयों से मिलीं तो एक मारे खुशी के ठिकाना नहीं रहा।

बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी, समय के मारे भाई बहनों को कुछ दे नहीं सके। बहनों ने भी सिर पर हाथ रख कर कभी भी जेल में राखी बांधने न आने का आशीष दिया। इसके बाद जब बाहर आने की नौबत आई तो बहनें फफक पड़ीं। कु छ समय के लिए जेल का माहौल मार्मिक हो गया।

जेल अधीक्षक ने बताया कि चूंकि शनिवार के दिन बहनों को मिलने दिया गया। 911 महिलाओं ने मिलकर जेल के अंदर बंद लगभग 400 भाइयों को राखी बांधी। उनके साथ 244 बच्चे भी पहुंचे। उधर, रक्षाबंधन के त्योहार के कारण आज मिष्ठान की दुकानों आदि पर काफी भीड़ रही।

तो गिफ्ट कार्नरों पर भी बहनों का तांता लगा रहा। उधर, बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। जिन बहनों के भाई अस्पताल में भर्ती थे उन्होंने अस्पताल पहुंच कर राखी बांध कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। हालांकि, कुछ ऐसे भाई भी रहे जिनकी कोई बहन नहीं थी और उनकी कलाई सूनी ही रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed