फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sisters asked for long life of brothers by tying Rakshasutra

Hardoi News: बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर मांगी भाइयों की लंबी आयु

Tue, 20 Aug 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sisters asked for long life of brothers by tying Rakshasutra
हरदोई। भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर भाइयों ने बहनों के सम्मान, सुख और समृद्धि के लिए सबकुछ न्यौछावर कर देने का भरोसा दिलाया। भद्रा के कारण राखी दोपहर में डेढ़ बजे के बाद बांधना शुरू की गई और फिर यह सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

रक्षा बंधन की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। राखी का बाजार सजा तो बहनों के लिए उपहार के बाजार भी सजे थे। इन बाजारों में खरीदारी भी खूब हुई। मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी नजर आई। सोमवार को भी यह सिलसिला चलता रहा। बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला आरक्षियों ने अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन की बधाई दी।
विज्ञापन



त्योहार पर भी जाम से जूझे लोग
त्योहार के कारण शहर में जाम की समस्या भी रही। शहर के नुमाइश चौराहा, छोटा चौराहा, जिंदपीर चौराहा आदि पर आवागमन के दौरान काफी देर तक लोग फंसे रहे। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश तो की, लेकिन बेतरतीब ढंग से वाहन चला रहे चालकों की वजह से पुलिस को बहुत सफलता नहीं मिली। न सिर्फ शहर में बल्कि पिहानी में भी जाम की समस्या से निपटने के लिए कोतवाल डीडी सिद्धार्थ को ही मोर्चा संभालना पड़ा। कुछ देर की राहत के बाद यहां फिर से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed