फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, VDO is not getting the Panchayat Bhawan rejuvenated

Hardoi News: साहब, वीडीओ ने नहीं करा रहीं पंचायत भवन का कायाकल्प

Mon, 21 Aug 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sir, VDO is not getting the Panchayat Bhawan rejuvenated
हरदोई। गांव में जर्जर पंचायत भवन का कायाकल्प न कराने व कराए गए कार्यों का भुगतान न करने का प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर आरोप लगाया है। सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साहब, वीडीओ दिव्यांग शौचालय सहित कैटल शेड आदि का भुगतान भी छह माह से नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

विकास खंड टोडरपुर के रेभा मुरादपुर के प्रधान विश्वनाथ ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गांव के विकास और निर्माण में कोई रूचि नहीं लेती हैं। कहा है कि करीब एक साल पहले पशु आश्रयस्थल में भूसा भंडारण के लिए टिनशेड का काम कराया गया था। मवेशियाें के लिए चरनी सेट व विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का करीब छह माह पहले निर्माण कराया गया था। इन कामों के भुगतान की प्रक्रिया अभी तक वीडीओ ने पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा है कि मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक पंचायत कार्यालय की स्थापना की ओर से भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत भवन जर्जर हो गया है, इसका कायाकल्प भी नहीं कराया जा रहा है। इससे लोगों को योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ व सुविधा और सहूलियत गांव में ही नहीं मिल पा रही है। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने प्रकरण पर जांच रिपोर्ट मांग ली है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी मनोरमा पटेल पर लगाए गए आरोपों, भुगतान व काम न कराने की जांच टोडरपुर बीडीओ को सौंपी गई है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित पूरी रिपोर्ट प्राप्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed