फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir! The order was given in July, but the fencing hasn't been done yet.

Hardoi News: साहब ! जुलाई में हुआ था आदेश, पर अभी तक नहीं कराई मेड़बंदी

Sat, 01 Nov 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sir! The order was given in July, but the fencing hasn't been done yet.
फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद
बिलग्राम। साहब! जुलाई में हुआ था आदेश, पर अभी तक मेड़बंदी नहीं कराई गई है। जिससे विवाद की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को पुसेड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक बाबूराम ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बलेंदा गांव में उनकी भूमि की मेड़बंदी का आदेश जुलाई माह में एसडीएम न्यायालय से पारित हुआ, लेकिन अभी तक मेड़बंदी नहीं की गई।
विज्ञापन

तहसील बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनुनय झा ने लोगों की शिकायतों को सुना और उनके समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। बाबटमऊ गांव निवासी रामआसरे ने बताया कि मार्च 2018 को तहसीलदार न्यायालय से आदेश पारित हुआ था। रास्ते का अतिक्रमण हटाए जाने का आदेश हुआ था, अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नारायणमऊ निवासी रामसागर ने बताया कि 18 अगस्त को डीएम ने नाली निर्माण के निर्देश बीडीओ माधौगंज को दिए थे, अभी तक नाली नहीं बनवाई गई। रणजीत ने बताया कि उनकी भूमि गाटा की पैमाईश नहीं की जा रही है। रणपाल सिंह ने बाढ़ राहत की सहायता राशि दिए जाने की मांग की। डीएम ने सभी को जल्द समस्या समाधान कराने के प्रति आश्वस्त किया। एसपी एके मीणा, एसडीएम एन राम, सीओ रवि प्रकाश सिंह समेत जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला में जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अध्यक्षता करते हुए शिकायतों को सुना। 69 शिकायतें आई जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करें। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सीओ संतोष सिंह, तहसीलदार अमित यादव, ईओ अनुरुद्ध कुमार, बीडीओ प्रतिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एसके मिश्रा ने सदर तहसील में शिकायतों को सुना। शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि समय से स्थलीय जांच कर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। शाहाबाद में एसडीएम अंकित तिवारी ने शिकायतों को सुना। 96 शिकायतें आईं और पांच निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार संध्या यादव, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, बीडीओ दिनेश शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

फोटो-24- बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अनुनय झा साथ में मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed