फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, the accountant is asking for bribe for inheritance.

Hardoi News: साहब, वरासत के लिए लेखपाल मांग रहा रिश्वत

Sat, 17 Aug 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sir, the accountant is asking for bribe for inheritance.
शाहाबाद। साहब, वरासत के लिए क्षेत्रीय लेखपाल रिश्वत मांग रहा है। पांच साल से मुकदमा भी चल रहा है और अभी तक वरासत नहीं की गई है। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील के रामपुर कोड़ा गांव की महिला रामश्री ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर ऐसे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में रामपुर कोड़ा की रामश्री ही नहीं हूंसेपुर करमाया के नजमुल ने स्कूल और खेल मैदान की जमीन पर कब्जे की शिकायत की, एलिमपुर के राजपाल ने गांव में होलिका दहन स्थल के पास सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की। नजमुल ने शिकायती पत्र में कहा कि कब्जे की कई बार शिकायत के बाद बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कठमा गांव के भिम्मा ने शिकायत की है कि चार साल से लंबित प्रकरण की पत्रावली गायब है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पत्रावली तलाश नहीं की गई है। रेभा मुरादपुर गांव के मुकेश सिंह, रजनीश, ऋषिपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 1971 में हाईटेंशन लाइन डाली गई थी। इसके तार जर्जर हो गए हैं। अभी 15 अगस्त को पंचायत भवन में झंडा सही करते समय पिंटू व रामकुमार के बच्चों को करंट लग गया था।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की और शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में 187 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम पूनम भास्कर, सीओ अनुज मिश्रा, तहसीलदार अजय कुमार, बीडीओ काजल, वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा, बीईओ अनिल झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील बिलग्राम में एसडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 36 शिकायतें आईं। एक का मौके पर समाधान किया गया और अन्य का निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। तहसील सवायजपुर में एसडीएम संजय अग्रहरि ने शिकायतें सुनीं। 49 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यवाहक तहसीलदार राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed