{"_id":"6828d17723f8a6b3be02f4a3","slug":"sir-some-people-have-broken-the-boundary-pillars-the-fields-cannot-be-measured-hardoi-news-c-213-1-hra1001-131395-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साहब! कुछ लोगों ने सीमा स्तंभ ही तोड़ दिए, खेतों की पैमाइश नहीं हो पा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साहब! कुछ लोगों ने सीमा स्तंभ ही तोड़ दिए, खेतों की पैमाइश नहीं हो पा रही
विज्ञापन
सवायजपुर। साहब! कुछ लोगों ने सरकारी सीमा स्तंभ ही तोड़ दिए हैं। जिससे खेतों की पैमाइश नहीं हो पा रही है। पलिया गांव की मनोकामिनी सिंह ने डीएम को खेत की पैमाइश न हो पाने और अब तक दी गई शिकायतों को दिखाते हुए पूरी बात बताई। ऐसे ही अन्य फरियादियों ने शिकायत की कि कई बार दौड़ लगाने के बाद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
तहसील सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इनायतपुर निवासी कृष्ण मुरारी ने शिकायत की कि गांव में बिजली के खंभे लग गए हैं। गांव के कुछ लोग बिजली विभाग को खंभों पर तार नहीं लगाने दे रहे हैं। जिससे गांव में बिजली की समस्या बनी हुई है।डीएम ने पाली थाना पुलिस को विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। महुआ टोला निवासी माया देवी ने बताया कि वह अस्थाई रूप से रूपापुर में रह रही हैं। दो पक्षों में भूमि विवाद का मामला न्यायालय में है। जिस पर डीएम ने एसडीएम को दोनों की भूमि कुर्क किए जाने के निर्देश दिए।
रामनगरयया के मजरा दघेला निवासी दिव्यांग बालकृष्ण और उनकी पत्नी रेखा देवी की समस्या को सुना। व्यक्तिगत शौचालय और पेंशन दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। दोनों दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल भी दी। डीएम ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकरण में घर बैठे रिपोर्ट देने के बजाय मौके पर जाएं। दोनों पक्षों को सुनें, नजरी नक्शा के साथ रिपोर्ट लगाए। विवाद का स्थाई निराकरण किया जा सके। कहा राजस्व और पुलिस की टीम मिलकर गांव में भूमि विवादों का निस्तारण कराए।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से आठ का समाधान हुआ। डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ विनय सिंह, एसडीएम संजय अग्रहरि, सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, तहसीलदार विनीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील संडीला सभागार में एडीएम प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसमें 40 शिकायतें आई और तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। एएसपी नृपेंद्र, एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, तहसीलदार आकांक्षा, बीडीओ प्रतिमा शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
तहसील बिलग्राम में उपजिलाधिकारी पूनम भास्कर व सीओ रविप्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। 41 शिकायती पत्रों की सुनवाई की गई। उपजिलाधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
--
केस : एक
पलिया गांव की रहने वाली मनोकामिनी सिंह ने एक फाइल में कई कागज लेकर संपूर्ण समाधान में आईं। बताया कि भवानीपुर गांव के कुछ लोगों ने सीमा निर्धारित करने वाले सीमा स्तंभ तोड़ दिा हैं। खेतों की पैमाइश में दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले तीन बार तहसील के चक्कर लगा चुकी हैं।
--
केस : दो
करनपुर निवासी राधेश्याम ने बताया कृषि भूमि पर कुछ लोग बार-बार कब्जा कर रहे हैं। पैमाइश के बाद भी भूमि नहीं छोड़ रहे हैं। कई बार तहसील और पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
केस-3
हथौड़ा निवासी रामबेटी ने बताया कि सार्वजनिक खाद के गड्ढों पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। तीन बार लेखपाल से लेकर तहसील में शिकायत की। गड्ढों को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है।