{"_id":"69c17d32c11b36692f029360","slug":"sir-people-are-encroaching-on-the-road-causing-traffic-problems-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146880-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साहब ! रास्ते पर ही लोग कर रहे कब्जा, आवागमन में समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साहब ! रास्ते पर ही लोग कर रहे कब्जा, आवागमन में समस्या
विज्ञापन
फोटो-01- संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम अनुनय झा साथ में एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। साहब! गांव के पास पड़ोसी रास्ते पर कब्जा कर मकान बनवा रहे हैं इससे आवागमन में समस्या होती है। निर्माण पूरा होने पर वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाएगा। समय रहते कार्रवाई न की गई तो लोग रास्ते पर कब्जा कर लेंगे। तहसील सदर के फतियापुर के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी मीना पाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर रास्ते पर कब्जा किए जाने की समस्या बताई।
तहसील सदर में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की शिकायतों को सुना और कुछ का मौके पर ही निराकरण भी कराया। गड़रियनपुरवा की मीना पाल की ही भांति पिपोना ग्राम पंचायत के मजरा गोटाहाइया निवासी मोहनलाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के पास की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। झोपड़ी आदि डाल ली है इससे निकास तक की समस्या हो गई है।
जिलाधिकारी ने शिकायतों को सुनने के बाद राजस्व और पुलिस अधिकारियों से कहा कि संयुक्त रूप से गांवों के भूमि संबंधी विवाद के मामलों की जांच करें। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एंटी भूमाफिया में कार्रवाई करें। दोबारा कब्जा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। पुलिस अधीक्षक एके मीणा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आपराधिक और अराजकतत्वों पर नजर रखें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय, उप जिलाधिकारी एसके मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सवायजपुर तहसील में उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू ने शिकायतें सुनीं। 49 शिकायतें दर्ज की गईं। एक शिकायत का मौके पर निराकरण किया गया। तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम में 41 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, तहसीलदार यशवंत सिंह ने शिकायतों को सुना।