{"_id":"5c9490f24db0a8b77fb95d9159a945e0","slug":"singing-talent-show-audition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन के ऑडीशन में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायन के ऑडीशन में दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश मेले के रामलीला पंडाल में होने वाली गीत, गायन व भजन की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदकों का ऑडीशन बुधवार को हुआ। इसमें आधा सैकड़ा आवेदकों ने अपनी कौशल क्षमता का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में शामिल होने का जोश दिखाया।
विज्ञापन
संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में होने जा रहे देश भक्ति गीत, गायन व भजन प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन में बच्चों ने देश को समर्पित गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
26 व 27 फरवरी को राम लीला पंडाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आवेदकों का ऑडीशन वेणी माधव विद्यापीठ के पूर्व प्रधानाचार्य मनमन श्रीवास्तव के निर्देशन में लिया गया। इस दौरान निर्णायकों ने बच्चों के देश भक्ति पर कई गीतों को सुना और अपनी राय प्रस्तुत की। साथ ही आवेदकों की कमियों को भी दूर कराया।
विज्ञापन
मेला आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ऑडीशन में आधा सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बेहतर आवेदकों का चयन कर उन्हें मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी।