फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sindoora, a small gift in terms of price but a big gift in terms of symbolism: Aseem Arun

सिंदौरा, कीमत के हिसाब से छोटा, लेकिन प्रतीक के लिहाज से बड़ा उपहार : असीम अरुण

Wed, 28 May 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sindoora, a small gift in terms of price but a big gift in terms of symbolism: Aseem Arun
हरदोई। सूबे के समाज कल्याण और जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों में सिंदौरा भी दिया जाएगा। कीमत के हिसाब से यह उपहार छोटा है, लेकिन प्रतीक के हिसाब से इसकी ऊंचाई बहुत अधिक है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षाग़ृह में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में हरदोई आए प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। सिंदौरा को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की परिकल्पना खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। इसे पूरे प्रदेश में बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया गया। हाल ही में इस पर खर्च भी बढ़ाया गया है। सिंदौरा सुहाग की निशानी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जिस तरह आतंकवादियों और उनके आकाओं को दंडित किया गया है, वह बड़ा संदेश देने वाला है।
विज्ञापन

स्पष्ट बता दिया कि तुम गोली चलाओगे ताे हमारा जवाब मिसाइल से मिलेगा। ब्रह्मोस से आतंक के आकाओं को नष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान अब आतंकवादियों का निर्यात करना बंद करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाई पर जा रहा है। दुनिया की बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
अहिल्याबाई की शासन कला और सामाजिक न्याय है प्रेरणादायक : प्रभारी मंत्री

हरदोई। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। शहर के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अहिल्याबाई की अद्वितीय शासनकला, सामाजिक न्याय ने ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई जिस परिवेश से आई थीं, उस कालखंड में अपना कद इतना बड़ा बना लेना कोई सामान्य बात नहीं थी। अंग्रेजों की फूट डालो राज करो नीति के आगे बड़े-बड़े घराने धराशायी हो गए थे, उस दौर में अहिल्याबाई ने मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र को नई दिशा दिखाई। न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें आदर्श शासक बनाया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अहिल्याबाई के व्यक्तिव को सिर्फ महिलाओं तक रखना उचित नहीं है। उन्होंने महिला और पुरुष की बंदिशों को तोड़ बड़ा आयाम स्थापित किया था। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत भूमि पुण्य आत्माओं के कर्माें से अभिसिंचित है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जहां देखे महापुरुषों के दिव्य ज्ञान का भंडार है। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और ओम वर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, पिहानी के ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी, शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष पंकज शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed