फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shuttering contractor dies after falling from under-construction building

Hardoi News: निर्माणाधीन भवन से गिरकर शटरिंग ठेकेदार की मौत

Sat, 27 Jun 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shuttering contractor dies after falling from under-construction building
फोटो- 17- राज किशोर दी​क्षित। फाइल फोटो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर शुक्रवार को शटरिंग ठेकेदार की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी राज किशोर दीक्षित (67) शटरिंग ठेकेदार थे। पुत्र पीयूष दीक्षित ने बताया कि सर्कुलर रोड पर नैनीताल बैंक के पास एक भवन का निर्माण चल रहा है। उसमें पिता ने शटरिंग उपलब्ध कराई थी। शुक्रवार दोपहर वह निर्माण कार्य देखने गए थे। शाम को एक मजदूर ने उनके गिर कर घायल होने की सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीयूष ने बताया कि मजदूरों के अनुसार वे तीसरी मंजिल पर काम देखने गए थे और फिर वह नीचे पड़े मिले। पुत्र ने फिलहाल अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। उनके परिवार में पत्नी किरन दीक्षित व दो लड़की व एक लड़का है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजन से मिली शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed