फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shri Guru Charana Saroj Raja, Nij Man Mukuru Sudhari...

Hardoi News: श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि...

Sat, 06 Jun 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shri Guru Charana Saroj Raja, Nij Man Mukuru Sudhari...
फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद
हरदोई। जेठ माह के शनिवार पर जगह-जगह भंडारे और कन्याभोज हुए। श्रद्धालुओं ने श्रीसुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा के साथ ही भगवान श्री हनुमानजी महाराज का पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

अधिमास जेठ माह में जिले भर में श्रद्धा, भक्ति का माहौल रहा। हनुमान मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि, बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार... चौपाइयों के साथ श्री हनुमान चालीसा की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

शहर के सांडी रोड पर श्रद्धालुओं ने परिवार सहित श्रीसुंदरकांड का पाठ और भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया। क्षत्रिय भवन पर भंडारे में सांसद जय प्रकाश, भाजपा नेता राजाबक्स सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पारूल दीक्षित, राम औतार शुक्ला, रचित अवस्थी उर्फ मनु, विद्याराम वर्मा, राजेश सिंह, अशोक सिंह आजाद, पंकज सिंह, टिंकू सिंह, राजेश अग्निहोत्री, आनंद पांडेय, विवेक सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भंडारे में निहित मिश्रा, जेपी त्रिवेदी, संजीव अवस्थी, उमंग शर्मा, अतुल चतुर्वेदी, शाहिल, मोहित मिश्रा व अनुज शुक्ला वकीलों ने प्रसाद वितरित किया। सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र पर जेई सरफराज अहमद, ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, विजय वाजपेई, श्यामू वाजपेई, संजीव मिश्रा, राजेश शुक्ला, धर्म सिंह ने प्रसाद वितरित किया। कछौना में रतन सिंह मार्केट में अमित सिंह, एसपी सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, अनूप, दुष्यंत सिंह ने कन्याभोज के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया। हरपालपुर में पलिया तिराहे पर डॉ. राहुल तिवारी, राजेश तिवारी, गोविंद तिवारी, अनुभव, अधिराज, रितिक मिश्रा ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया। रोडवेज बस स्टैंड पर श्रीकृष्ण यादव, पवन यादव, दीपक यादव, प्रथम यादव, राहुल सक्सेना व अतुल सक्सेना आदि ने प्रसाद वितरित किया।

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11- सांडी रोड पर सुंदर कांड पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed