फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shri Ganesh Mahotsav: Tableaux enthralled the mind, devotees danced to the hymns of Ganpati Bappa

श्रीगणेश महोत्सव : झांकियों ने मोहा मन, गणपति बप्पा के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

Thu, 21 Sep 2023 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh Mahotsav: Tableaux enthralled the mind, devotees danced to the hymns of Ganpati Bappa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर से लेकर कस्बों तक रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश महोत्सव की धूम है। महोत्सव के पंडालों में कलाकारों की ओर से दी गई झांकियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमें। लोगों ने अपने घरों में भी विघ्नहर्ता-सुखकर्ता लंबोदर का मोदक भोग लगाकर पूजन-अर्चन किया।
श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला के पंडाल में संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल सहित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी व भोग लगाया। यहां पर यूनाइटेड एसोसियेशन के एसपी सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, विधायक माधवेंद्र सिंह रानू, राकेश अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

वंशीगनर में गजानन सेवा समिति के पंडाल में बुधवार रात मुंबई से आईं सारेगामापा की विजेता व इंडियाज गॉट टैलेंट की उपविजेता इशिता विश्वकर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र के प्रवचन की ज्ञान-गंगा में श्रद्धालुओं ने गोते लगाए। निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. नवीन सक्सेना, आलोक सिंह, रवि दत्त मिश्रा, नमन सक्सेना, रतन गुप्ता आदि ने परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में सिद्धि विनायक मराठा मंडल व सर्राफा कमेटी के पंडाल में रिद्धि-सिद्धि की स्थापना हुई। मुख्य यजमान प्रहलाद मराठा, आनंद मराठा, लक्ष्मण मराठा, सागर मराठा, ताना श्री ने पूजन-अर्चन व आरती की। मराठा मंडल महिलाओं ने ढोलक की थाप गणपति के भजनों को गया। अजय वर्मा, अरूण गुप्ता, उज्जवल रस्तोगी, भोला रस्तोगी आदि शामिल रहे। सदर बाजार में मंगलमूर्ति सेवा समिति के पंडाल में मोनू, सोनू, संजू गुप्ता आदि ने सपत्नीक भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी।
पाली कस्बा के मोहल्ला बिरहाना में मां दुर्गा मंदिर महोत्सव में आगरा के कलाकारों ने खाटूश्याम बाबा व बजरंगबली महाराज की झांकियाें की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालु रामजी वाजपेयी ने पत्नी सहित गणेश महाराज की आरती उतारी।
शाहाबाद नगर के राम वाटिका चौक गणेश महोत्सव में काशी के विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान शिवजी का अभिषेक कराया। धार्मिक नृत्य संध्या हुई। पंकज गुप्ता, दीपक वर्मा, अमिष गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सत्संग भवन में गणेश महोत्सव में वृंदावन के आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण का अलौकिक शृंगार व सीतापुर के गायक शुभांशु पंडित ने भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा मित्रता का संजीव वर्णन किया।
पिहानी कस्बा के बाबा मंशा नाथ मंदिर परिसर व भारतीय इंटर कालेज के पास श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के गणेश पंडाल में महिला संगीत में गजानन का गुणगान किया गया। बाबा मंशा नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आरती व पूजन किया। मेंहदी व बाल रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं।
सांडी कस्बा में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति के तत्वावधान में बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर सतमठिया में श्री गणेश महोत्सव में पदाधिकारियों ने गजानन महाराज की आरती की। कानपुर, बरेली व लखनऊ के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के मयूर नृत्य व पागल बाबा की झांकी की प्रस्तुति दी। समिति के डॉ. पंकज त्रिवेदी, कपिल गुप्ता, मुकेश वर्मा, नमन सिंह, डॉ. निरपेन विश्वास आदि शामिल रहे।
माधौगंज कस्बा में विनायक कमेटी की ओर से भगवान श्रीगणेश की आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के आयुष वर्मा, प्रमोद कश्यप, अर्जुन कश्यप, कार्तिक गुप्ता, रोहन कश्यप व भक्तगण मौजूद रहे।
कछौना कस्बा में महोत्सव में भगवान श्रीगणेश का छप्पन भोग लगाया गया। बच्चन म्यूजिकल ग्रुप शाहजहांपुर के कलाकारों व प्रवेश शुक्ल, पारूल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने राम दरबार हनुमान व ब्रज की सजीव झांकियों से सभी का मन मोह लिया। सोमेश्वर सेवादार समिति के अध्यक्ष बबलू गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण पंकज शुक्ल व अधिशासी अधिकारी देवांसी दीक्षित व कमेटी के सदस्य विशाल गुप्ता, अनूप आदि मौजूद रहे।
--------
प्रतिभागियों ने हुनर का बिखेरा जलवा
गजानन सेवा समिति के पंडला में गायन प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में यसवी दीक्षित, अदंया तिवारी, आदित्य कश्यप, मानवी सिंह, जूनियर वर्ग में रोहिणी शर्मा, महेश भारती, अदिति सैनी, व सीनियर वर्ग में आदर्श शुक्ल, आरती, अंवेषा तिवारी ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। निर्णायक की भूमिका परितोष अवस्थी, मोनिका दीक्षित व चित्रा वाजपेई ने निभाई।

------------
आज यह होंगे कार्यक्रम
- गजानन सेवा समिति के वंशीनगर पंडाल में हरदोई गॉट टैलेंट में धनुर्धर अनिल शुक्ला, सनफरा प्राइमरी स्कूल के बच्चों की पीटी व प्राइमरी स्कूल ककवाही के बच्चों के कार्यक्रम व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
- अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति की ओर से रूक्मणी कृष्ण विवाह श्रीकृष्ण लीला का मंचन होगा।
- त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल व सर्राफा कमेटी के पंडाल में संकीर्तन होंगे।
- कछौना श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के पंडाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed