फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shreya won silver medal in CBSE Athletics Cluster Meet

Hardoi News: सीबीएसई एथलेटिक्स कलस्टर मीट में श्रेया ने जीता रजत पदक

Tue, 12 Aug 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shreya won silver medal in CBSE Athletics Cluster Meet
फोटो-44- श्रेया प्रकाश। स्रोत: स्वयं
हरदोई। सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर मीट की लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में न्यू हाईट्स स्कूल की एक छात्रा ने अपना और जिले का नाम रोशन किया है। न्यू हाईट्स स्कूल की छात्रा ने अंडर-17 शॉटपुट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। उनकी जीत पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर मीट की शॉटपुट प्रतियोगिता में जिले के न्यू हाईट्स स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा ने श्रेया प्रकाश ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतकर जिले का और अपना नाम रोशन किया। विद्यालय प्रधानाचार्या विनीता धनकर ने कहा कि श्रेया की जीत विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह दिखाता है कि संकल्प और मेहनत हो, तो कोई मंजिल दूर नहीं है।
विज्ञापन

श्रेया ने अपनी जीत का सेहरा विद्यालय प्रबंधन को देते हुए कहा कि स्कूल की तरफ से उपलब्ध कराए गए खेल संसाधन और अनुभवी स्पोर्ट्स अध्यापकों ने बहुत सहयोग दिया। डायरेक्टर शिवम कपूर और नमी जैन कपूर ने विशेष रूप से उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उनकी उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed