फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show cause notice to four including former head of Chhanoiya...

Hardoi News: कार की टक्कर से मासूम छात्रा की मौत

Fri, 01 Mar 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to four including former head of Chhanoiya...
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से चालक कार समेत भाग निकला।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा निवासी अखिलेश की पुत्री नित्या (7) आंगनबाड़ी केंद्र में चलने वाले प्री स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार को गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर नित्या घर जा रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुरसा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाई बहनों में छोटी थी। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed