{"_id":"6a5d0994259eaae67a01b4a0","slug":"short-circuit-causes-fire-in-brothers-grocery-shops-loss-of-eight-lakh-rupeesshort-circuit-causes-fire-in-brothers-grocery-shops-loss-of-eight-lakh-rupees-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153412-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से सगे भाइयों की परचून दुकानों में लगी आग से आठ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शॉर्ट सर्किट से सगे भाइयों की परचून दुकानों में लगी आग से आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन
फोटो-15-आग लगने के बाद दुकान में पड़ा जला हुआ सामान। संवाद
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के सकाहा गांव में शिव संकट हरण मंदिर के पास स्थित दो सगे भाइयों की परचून की दुकानों में रविवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि इस दौरान दुकानों में रखे छह डीप फ्रीजर समेत सारा सामान जल गया। घटना में लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई।
सकाहा निवासी मनीष गुप्ता और सोहन गुप्ता सगे भाई हैं। दोनों भाइयों की दुकानें मंदिर के बाहर पड़ोस में ही हैं। रविवार सुबह लगभग पांच बजे इन दुकानों से धुआं निकलता देखा मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने दुकानदारों को सूचना दी। इस पर दुकानदार मौके पर पहुंच गए और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग की टीम ने पानी का इस्तेमाल कर आग को लगभग एक घंटे बाद पूरी तरह शांत कर दिया। सोहन गुप्ता ने बताया कि दोनाें दुकानों में तीन-तीन डीप फ्रीजर रखे थे। यह पूरी तरह जल गए हैं। इसके अलावा दुकान में रखा राशन, खाद्य सामग्री, तेल, मसाले और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जल गईं। सोहन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।