{"_id":"5744993a4f1c1ba63f690bc6","slug":"shop-warehouse-ash-7-5-million-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान,गोदाम राख; 75 लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान,गोदाम राख; 75 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 24 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के मोहल्ला अशराफ टोला में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में करीब 75 लाख का माल राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों को आग पर काबू करने में करीब तीन घंटे लग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
शहर के अशराफ टोला में मिर्चाराम वाली गली में मूड्स गारमेंट नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सोमवार रात करीब दस बजे संचालक मोहम्मद इमरान दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। करीब बीस मिनट बाद मिर्चाराम की दुकान का एक कर्मचारी उनके घर पहुंचा और दुकान में आग लगने की सूचना दी। इमरान परिजनों के साथ दुकान पहुंचे। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लगी थी। इमरान ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ दुकान का शटर खोला।
दुकान में रखे कपड़े धू धू जल रहे थे। करीब बीस मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने शटर की ओर से आग पर पानी डालना शुरू किया। धुएं के कारण अंदर कुछ दिख नहीं रहा था। इसके बाद खाली पड़े प्लाट की ओर से दुकान की दीवार तोड़ी गई। तब जाकर आग पर काबू किया जा सका। दमकल की एक गाड़ी ने तीन और दूसरी चार बार पानी लेने गई थी। मोहम्मद इमरान ने बताया कि दुकान में तीन पार्ट हैं। जिस पार्ट में आग लगी है, उसमें पीछे के हिस्से में गोदाम बना है। आगे के हिस्से में लेडीज कपड़े, बगल की दोनों दुकानों में मेंस व बच्चों के कपड़े थे। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में करीब 75 लाख रुपये क ा नुकसान हुआ है।