{"_id":"681e51fb0ff24cb8610678dc","slug":"shock-to-heart-patients-doubt-on-echo-test-in-medical-college-hardoi-news-c-213-1-hra1004-130975-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हृदय रोगियों को झटका, मेडिकल कॉलेज में इको जांच पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हृदय रोगियों को झटका, मेडिकल कॉलेज में इको जांच पर संशय
Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-01- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज की जांच करते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य झिंगरन। संवाद
फोटो-02- ईको मशीन। संवाद
- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 हृदय रोग से संबंधित मरीज आ रहे
- हृदय रोग विशेषज्ञ ने भी अस्पताल से किया किनारा, एक मात्र विशेषज्ञ के भरोसे ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल में आने वाले हृदय रोगियों को इलाज की जगह झटका मिल रहा है। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद होने से अब एक मात्र विशेषज्ञ पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। इको जांच होने पर भी संशय उत्पन्न हो गया है।
मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कई सहूलियतें मिल रहीं हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीजों को उपचार के निजी अस्पतालों में दौड़ लगानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 हृदय रोग से संबंधित मरीज आ रहे हैं।
प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा और डॉ. आदित्य झिंगरन मरीजों का उपचार कर रहे थे, लेकिन विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद कर दी। चिकित्सक के चले जाने से मरीजों के बेहतर उपचार में कमी आई है। अन्य चिकित्सक पर जिम्मेदारी भी बढ़ गई। साथ ही हृदय रोगियों की इको जांच होने पर भी संशय बढ़ गया। चिकित्सक जांच तो कर सकते हैं लेकिन रिपोर्ट बनाने में समस्या आ रही है। एक चिकित्सक के सापेक्ष मरीज भी अधिक हैं। मरीजों को एक बार फिर निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
इको मशीन में फिल्म भी नहीं
हृदय रोगियों के इको जांच में समस्या तो उत्पन्न हुई है। साथ ही मशीन में फिल्म भी नहीं है। जांच रिपोर्ट बनाने के लिए टेक्नीशियन भी नहीं है। ऐसे में मरीजों की इको जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को अब निजी अस्पताल के लिए जाना पड़ रहा है। हालांकि जल्द ही व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है।
वर्जन
हृदय रोगियों के लिए ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद हैं और वह इको जांच भी कर सकते हैं। अगर कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान कराया जाएगा। मरीजों को पहले की तरह सुविधाएं मिलेंगी।-डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हरदोई