फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shivpal's resolve appealed to take hope of liberation from mass floods

बाढ़ से मुक्ति की उम्मीद बंधा गई गंगा यात्रा

Thu, 30 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivpal's resolve appealed to take hope of liberation from mass floods
फोटो-40- राजघाट पर जागरूकता रैली में शामिल परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
गंगा यात्रा के आने से पहले ही गंगा किनारे बसे गांवों में विकास कार्यों की बयार बही तो गंगा यात्रा के आने पर हुई जनसभा में बाढ़ से मुक्ति की उम्मीद भी बंध गई। प्रभारी मंत्री ने खुले मंच से कहा कि यहां की समस्याएं दूर कराना प्रभारी मंत्री होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव को बंधा बनवाने के लिए वह मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि बाढ़ के दौरान गंगा किनारे बसे सैकड़ों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बड़े पैमाने पर नुकसान भी होता है। बाढ़ से बचने के लिए सढ़ियापुर से मेहंदी घाट तक बंधा बनवाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है।
विज्ञापन

सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी कहा कि बाढ़ के कारण बहुत नुकसान होता है और बंधा बनवाने के लिए वह विधायक आशू के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के संबंधित मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। दोनों विधायकों ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से मांग की कि मुख्यमंत्री से बंधा बनवाने का प्रस्ताव स्वीकृत कराएं और बजट अवमुक्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि दोनों विधायकों का अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवेदनशील होना अच्छी बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस परियोजना पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और स्वीकृत दिलाएंगे। इसके अलावा राजघाट पर पक्का घाट बनाए जाने की मांग को भी उन्होंने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
गंगा यात्रा के राजघाट पहुंचने पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राजघाट पर जागरुकता रैली भी निकाली गई। चिरंजूपुरवा, जरसेनामऊ, अजमतपुर के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली में प्रतिभाग किया।
गंगा आरती के लिए तैयारियां दोपहर में ही पूरी कर ली गईं। पंडित रामखिलावन शास्त्री की टोली ने गंगा आरती वेद मंत्रों के बीच कराई। इस टोली में कपिल त्रिपाठी, नंदकिशोर द्विवेदी, प्रमोद शुक्ला, रामजी द्विवेदी आदि शामिल रहे।
मल्लावां-बिलग्राम के विधायक आशीष सिंह आशू ने बाढ़ से निजात दिलाने और राजघाट पर पक्के घाट का निर्माण कराने को लेकर अपने प्रयासों का जिक्र मंच से ही जनसभा में किया। इस दौरान उनका बेबसी भरा बयान भी सामने आ गया। उन्होंने कहा कि विधायक बने तीन वर्ष हो गए हैं। दो वर्ष से बंधा बनवाने और राजघाट पर पक्के घाट का निर्माण कराने को लेकर कागज लिए घूम रहे हैं।

गंगा यात्रा के आगमन पर हुई जनसभा में गंगा किनारे के गांवों के पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पांच लोगों को निशक्त पेंशन, 10 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 11 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ 11 लाख रुपये का रिवाल्विंग फंड दिया गया। 17 गांवों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना के लिए किसानों को छह-छह हजार रुपये का स्वीकृति पत्र भी प्रभारी मंत्री ने सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed