{"_id":"b6a24df44aafdc2af80796d40fb7b66f","slug":"shiva-message-out-procession-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में शिव संदेश शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में शिव संदेश शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रजा पिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विवि के तत्वावधान
विज्ञापन
में शनिवार को तनाव मुक्त जीवन व सफलता के पांच कदम कार्यक्रम के चलते शिव
संदेश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 51 कलश यात्रा व झांकी भी
आकर्षण का केंद्र रही।
पिहानी चुंगी स्थित केंद्र से शिव संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर जिला विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ने शुभारंभ किया। शोभायात्रा में 51 कलश यात्रा एवं शिव व दुर्गा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी पिहानी चुंगी से डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों से निकली।
इस दौरान साधकों ने यात्रा में शामिल लोगोें को फल व मिष्ठान आदि का प्रसाद ग्रहण कराया। यात्रा में कुसुम, मंजू, विनीता, सीमा, सोनी, मालती, रामपाल, सुधीर आदि शामिल थे। शोभायात्रा में शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, औरैया, लखनऊ से आए अनुयायियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।