{"_id":"5f494a888ebc3e718b5ab05c","slug":"shilanyas-in-hardoi-hardoi-news-knp5794139197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद व विधायकों ने किया 12 विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद व विधायकों ने किया 12 विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो-23-यहां से संचालित होगा उपखंड सवायजपुर कार्यालय। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना क्षेत्र पंचायत की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा व राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जाने वाले 12 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
सांसद अशोक रावत ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्यों की गति बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र में भी क्षेत्र पंचायत द्वारा इंटर लाकिंग सड़कों व नालियों समेत 45 लाख रुपये के 12 विकास कार्यों को गति दी गई है। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि विकास कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है। संडीला के विधायक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बालामऊ विकास खंड से उनका नाता काफी पुराना है।
उनका प्रयास है कि सांसद व बालामऊ विधायक के साथ मिलकर क्षेत्र को विकास को नया आयाम दिया जाए। इस मौके पर पैक्सफेड के निदेशक आशीष अग्रवाल, बीडीओ विपिन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामरती, प्रधान रामशंकर सिंह, श्याम सिंह, नवीन पटेल, अजय शुक्ला, आचार्य राम शंकर शुक्ला, सिद्धू व आशीष सिंह मौजूद रहे।