{"_id":"6727b01db9a3dd6f630ee939","slug":"shift-due-to-negligence-in-crime-control-harpalpur-kotwal-line-present-hardoi-news-c-213-1-hra1002-121959-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर पाली, हरपालपुर कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर पाली, हरपालपुर कोतवाल लाइन हाजिर
विज्ञापन
हरदोई। कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर एसपी ने हरपालपुर और पाली के प्रभारी निरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया है। पिहानी कोतवाली का चार्ज प्रशिक्षु पीपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार यादव को सौंपा है, जबकि कई निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तैनाती स्थान में बदलाव किया है।
हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक को लाइनहाजिर किए जाने को चतरखा में हुए बवाल में प्रभावी कार्रवाई न करने से जोड़कर देखा जा रहा है। पाली प्रभारी निरीक्षक को थाना गेट पर दो लोगों के नशे में हंगामा किए जाने और उन पर कोई कार्रवाई न किए जाने से जोड़ा जा रहा है। एसपी नीरज कुमार जादौन की ओर से जारी आदेश में भी अपराधियों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से फेरबदल किए जाने की बात कही गई है। जारी आदेश में हरपालपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा और पाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय को लाइन भेजा गया है। पाली प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी पिहानी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे, हरपालपुर की जिम्मेदारी सवायजपुर के राजदेव मिश्रा को दी है।
इसी के साथ बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय को सवायजपुर, साइबर थाना के अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद कुमार राय को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना मझिला, प्रभारी निरीक्षक टडियावां अशोक कुमार सिंह को बेनीगंज, दृगवाल सिंह कार्यवाहक थानाध्यक्ष बघौली को थानाध्यक्ष अरवल में तैनाती दी है। थानाध्यक्ष अरवल सोमपाल गंगवार को पचदेवरा, प्रेम सागर थानाध्यक्ष पचदेवरा को बघौली, अमित सिंह थानाध्यक्ष मझिला को टडियावां की जिम्मेदारी दी है। बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा के तीन माह के चिकित्सीय अवकाश के कारण उन्हें पुलिस लाइन में तैनाती दी है।