{"_id":"bd0bfd6c672f1dcf72cf7bb69d7e73fa","slug":"shicshamitr-will-not-speak-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र बोले नहीं करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र बोले नहीं करेंगे ड्यूटी
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के तहत शिक्षा मित्र से शिक्षक बने बीएलओ ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
शनिवार को तहसील में सांडी, हरपालपुर, भरखनी व आंशिक बावन ब्लाकों के शिक्षामित्रों ने जिनको निर्वाचन कार्य के लिए तहसील बुलाया गया। उन्होंने प्रदर्शन कर नाराजगी दर्ज कराई।
शिक्षामित्रों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर उन लोगों को शिक्षक पद से समायोजन रद्द कर दिया गया है तथा पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी प्रशासन ने नहीं लगाई तथा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। शिक्षामित्रों ने कहा कि तहसील से लगाई गई बीएलओ की ड्यूटी वह नहीं करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों को तहसीलदार राम सुमेरनधर मनाने पहुंचे। एसडीएम संजीव सिंह ने शिक्षामित्रों की समस्या सुन उनकी बात डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षामित्र, जो बीएलओ बने हैं मतदाता सूचियों में परिवर्धन व अपमार्जन की जांच के लिए गठित टीमों को सहयोग करें
एसडीएम ने लेखपालों व उपस्थित बीएलओ को पारदर्शिता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षा मित्र संजीव यादव, राजकिशोर, सतीश चंद्र, सुंदर लाल, रामदास, आसिफ, शत, उमादेवी, निर्मला, स्नेहलता, गायत्री आदि मौजूद रही।