{"_id":"5deaa81a8ebc3e1c115afb83","slug":"shahbad-a-team-won-match-hardoi-news-knp530565540","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद ए टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद ए टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। नगर के बड़ी फील्ड पर चल रही चतुर्थ वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। शाहाबाद ए व हरदोई स्टेडियम के बीच हुए मैच में शाहाबाद ए टीम ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया।
टूर्नामेंट में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर एक लीग से शाहाबाद ए व दूसरी लीग से हरदोई स्टेडियम की टीम फाइनल में पहुंची। शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में शाहाबाद की टीम ने रोमांचक मुकाबले में हरदोई स्टेडियम की टीम को दो सेटों में 25-19 व 25-15 से हराया। शाहाबाद ए टीम के कप्तान व शाहाबाद कोतवाली के आरक्षी अनिल कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से तनमन स्वस्थ रहता है। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नेहाल बेग ने कमेंटेटर व तौहीद फरहान ने रेफरी की भूमिका उठाई। इस मौके पर काजी अशफाक, साजिद गुरु, गोपाल गुप्ता, तारिक खां, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।