फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shahabad tehsil CDO Vijay Gupta and other officials hear complaints...

शिकायतों का निस्तारण जल्द करें

Thu, 04 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, , हरदोई Updated Thu, 04 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shahabad tehsil CDO Vijay Gupta and other officials hear complaints...
मुख्य विकास अधिकारी वीके गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 51 शिकायतें फरियादियों ने दर्ज कराई। जिनमें छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

डीएम रमेश मिश्र की अनुपस्थिति में सीडीओ वीके गुप्ता ने फरियादियों की शिकायत का निस्तारण सात दिन के भीतर कराने के निर्देश मौजूद अफसरों को दिए। वहीं तहसील दिवस में गैर हाजिर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इकाई प्रथम व डीआईओएस सहित आधा दर्जन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश एसडीएम को दिए। तहसील दिवस में राजस्व की 13, पुलिस की छह, विकास की चार, समाज कल्याण की आठ, स्वास्थ्य की दो व शेष अन्य विभागों की शामिल हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह, एसडीएम संजीव सिंह, तहसीलदार रामसुरेमनधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। उधर, संडीला प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस एसडीएम एपी सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। तहसील दिवस में मात्र 8 शिकायतें ही दर्ज की गई। इनमें से 6 शिकायतें राजस्व विभाग की थी । इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 7 शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed