{"_id":"588793a64f1c1bbc7ecf50ec","slug":"shahabad-bsp-nomination-babbu","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाहबाद से बसपा के बब्बू ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद से बसपा के बब्बू ने भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
एडीएम कोर्ट में नामांकन कराते शाहाबाद से बसपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधानसभा चुनाव की नामांकन के पहले दिन केवल शाहाबाद से बसपा प्रत्याशी आरिफ खां बब्बू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किए। इसके अलावा पहले दिन 53 नामांकन फार्म लिए गए। इसमें सभी सीटों पर घोषित सपा, भाजपा, बसपा प्रत्याशियों के अलावा 24 निर्दलीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन 155 शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू ने एडीएम न्यायालय कक्ष में आरओ एसडीएम शाहाबाद दिलीप त्रिगुणायत के सामने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। तीन सेटों में राजेंद्र प्रसाद, उदयपाल सिंह, आलोक कुमार पाठक बब्बू के प्रस्तावक बने हैं।
विज्ञापन
एआरओ तहसीलदार दिग्विजय सिंह व बीडीओ दीन दयाल मौजूद रहे। इसके अलावा सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के लिए 53 नामांकन फार्म लिए गए। इसमें सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेसी ओमेंद्र वर्मा और 24 निर्दलीय शामिल हैं। सदर सीट पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के लिए सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दिकी व राम प्रकाश शुक्ला ने एक-एक सेट लिया। सबसे ज्यादा 10 फार्म सदर और सबसे कम मल्लावां-बिलग्राम के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिए हैं।
विज्ञापन