फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven tractor-trolleys engaged in illegal mining seized, caught filling ponds

Hardoi News: अवैध खनन में लगी सात ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, तालाब पाटते पकड़ी गईं

Sat, 01 Jun 2024 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seven tractor-trolleys engaged in illegal mining seized, caught filling ponds
मल्लावां। मल्लावां कस्बे में राघौपुर मार्ग पर स्थित निंबी तालाब को अवैध खनन की मिट्टी से पाटे जाने की शिकायत पर लखनऊ मंडल के खनन अधिकारी ने शुक्रवार रात छापा डाल दिया। मौके से मिट्टी ढो रहे सात ट्रैक्टर ट्रालियों को राघौपुर रोड से पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

मल्लावां राघौपुर मार्ग पर निंबी तालाब है। पिछले कुछ दिनों से इस तालाब का एक हिस्सा पाटने के लिए अवैध खनन की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष तबस्सुम से की थी। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, तो उन्होंने एसडीएम को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद शुक्रवार की शाम जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी भरकर तालाब को पाटने का काम किया जा रहा था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने शासन में कर दी। शुक्रवार आधीरात के बाद लखनऊ मंडल के खनन अधिकारी एसएन पटेल, जिला खनन अधिकारी अजीत सिंह, खनन निरीक्षक सुभाष सिंह आदि ने छापा डाल दिया। मौके से सात ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


निंबी तालाब को लेकर लेखपाल जमाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर तालाब की जांच की गई। नगर पालिका के अभिलेखों के मुताबिक आठ बीघे का तालाब है। पहले से ही तालाब पर अतिक्रमण के चलते मौके पर चार बीघा तालाब रह गया है, पानी से लबालब भरा है। तालाब के दो हिस्सो में मिट्टी डालकर पाटा गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष तबस्सुम का कहना है कि किसी भी हाल में तालाब को पाटने नहीं दिया जाएगा। तालाब पटने के कारण स्थानीय बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बरसात का पानी घरों में भरने लगेगा और ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि लगातार तालाब की निगरानी भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed