फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven paddy purchasing centers found closed, answers sought from three including PCF manager

Hardoi News: सात धान क्रय केंद्र बंद मिले, पीसीएफ प्रबंधक सहित तीन से जवाब-तलब

Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven paddy purchasing centers found closed, answers sought from three including PCF manager
हरदोई। सरकारी क्रय केंद्रों पर हो रही धान खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई भी शुरू हुई है। सात क्रय केंद्रों के बंद मिलने पर पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस के प्रबंधक से जवाब-तलब किया गया है। केंद्र प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि धान खरीद के लिए छह एजेंसियों के 117 क्रय केंद्र संचालित कराए जा रहे हैं। बताया कि 2,23,000 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 21,348.96 मीट्रिक टन की 2,775 किसानों से खरीद की गई है। बताया कि 9 नवंबर को केंद्रों की कराई गई जांच में करीमनगर सुनौआ, गिरधरपुर धसा, कमालपुर, असमधा, शुक्लापुर मंडी, हरपालपुर, और पाली मंडी क्रय केंद्र पर प्रभारी गैरहाजिर थे। इन केंद्रों पर खरीद भी नहीं हुई थी। बताया कि खरीद शून्य पाए जाने पर पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस के प्रबंधक से जवाब-तलब कियाा गया है। सहकारिता के सहायक आयुक्त की ओर से गैरहाजिरी सभी केंद्र प्रभारियों को चेतावनी जारी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed