फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   servilance sell incharge line hajir

सर्विलांस सेल प्रभारी लाइन हाजिर, 47 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
servilance sell incharge line hajir
हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था दुुुुरुस्त करने के लिए एसपी ने गुरुवार देर शाम महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। लगातार आरोपों से घिरे रहने पर सर्विलांस सेल प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया है। 47 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले हैं।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है। पिछले दिनों जिले में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया था। इसकी रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को एसपी ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। हाल में ही शराब बरामदगी के मामले में पीड़ित द्वारा पक्षपात का आरोप लगाए जाने के बाद सर्विलांस सेल प्रभारी आलोक सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। एसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये निरीक्षक इधर से उधर
हरदोई। एसपी अमित कुमार ने सर्विलांस सेल प्रभारी समेत 15 निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जिसमें डीसीआरबी प्रभारी अनिल सिंह को निरीक्षक अपराध अतरौलीथाना, इरशाद त्यागी अपराध निरीक्षक अतरौली निरीक्षक अपराध सांडी, ताहिर हुसैन पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक बिलग्राम, सुनील सिंह पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक देहात कोतवाली बनाए गए हैं। धर्मवीर सरोज अपराध निरीक्षक देहात कोतवाली प्रभारी यातायात प्रभारी, ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 112, बिजेंद्रनाथ शुक्ला प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ को कोर्ट मॉनीटरिंग सेल प्रभारी, विनोद शर्मा आईजीआरएस प्रभारी को प्रभारी रिट सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीकांत मिश्रा क्राइम ब्रांच से डीसीआरबी प्रभारी, जितेंद्र मोहन सरोज प्रभारी सीसीटीएनएस को प्रभारी आईजीआरएस, राकेश उपाध्याय को क्राइम ब्रांच से प्रभारी मीडिया सेल, महेश चंद्र गोले को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच, महेश चंद्र यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है। राकेश यादव को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed