{"_id":"8fb248e04fe9d41970eda9e89bb443b5","slug":"server-jam-customer-belgaum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर जाम, ग्राहक बेलगाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर जाम, ग्राहक बेलगाम
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक के सर्वर में आई तकनीकी दिक्कतों से
विज्ञापन
शाखाओं की कनेक्टिविटी का ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे डाटा का आदान प्रदान न
होने से एक समय पूरा सिस्टम ठहर सा गया। बैंक शाखाओं में लेनदेन समेत कई
सेवाएं प्रभावित हो गईं और ग्राहकों को काफी समय तक प्रतीक्षा करने के साथ
ही परेशान होना पड़ा।
सर्वर के इस ठहराव से कर्मियों के साथ ही जहां अफसरों में खलबली मची रही, वहीं स्लो स्पीड से स्टाप प्वाइंट पर पहुंचे सर्वर से एटीएम डिस्कनेक्ट हो गए, जिससे जहां कई एटीएम केंद्रों के शटर डाउन हो गए, वहीं ग्राहकों की भीड़ का प्रेशर शाखाओं पर और बढ़ गया।
अपराह्न एक बजे के बाद सर्वर से ठहराव कम होने के साथ कनेक्टिविटी की स्थिति सुधरी तो काम काज ने तेजी पकड़ी जिसके बाद हालात सामान्य होने शुरू हुए। इस बीच तमाम ग्राहकों को जहां बिना काम निपटाए ही वापस लौटना पड़ा, वहीं तमाम ग्राहक जरूरी कामों को निपटाने के लिए शाखाओं में लाइन लगाकर पसीना बहाने को मजबूर हुए।
ज्ञात हो कि जिले में 25 शाखाओं एवं 10 लाख से ज्यादा खातों के आधार वाली स्टेट बैंक की पेपर लेस बैंकिं ग की मुहिम को एक बार फिरगुरुवार को सर्वर के स्लो मोशन से उपजे ठहराव ने करारा झटका लगा। इससे जहां शाखाओं में एटीएम तो डिस्कनेक्ट हुए ही साथ ही मुख्य शाखा में लगी कैश डिपाजिट मशीन, मल्टी परपज मशीन, इंटरनेट बैंकिंग, पासबुक इंट्री मशीन आदि सेवाएं प्रभावित रहीं।
एसबीआई द्वारा पेपरलेस बैंकिंग केे लिए शाखाओं में मशीनरी उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा, ताकि बैंक शाखाओं से कार्य कराने की निर्भरता कम हो जाए। बैंक के सर्वर से कनेक्ट होने वाली इन सभी सेवाओं एवं सुविधाओं को कनेक्टिविटी के अभाव में शोपीस बनना पड़ता है।
कमावेश कनेक्टिविटी की समस्या इतने बडे़ पैमाने पर तो नहीं होतीं, पर समस्याएं आती रहती हैं। गुरुवार तो सर्वर के स्लो मोशन मूड ने सर्विसेज के ट्रैफिक को रेंगने पर मजबूर कर दिया, जिससे लोग खासे परेशान हुए। इस बाबत सिनेमा रोड स्थित ब्रांच के प्रबंधक दिनेश मिश्रा ने बताया कि सर्वर से कनेक्टिविटी की दिक्कतों से सेवाओं में गतिरोध रहा।
सुबह 10 बजे से एक बजे तक दिक्कतें रहीं, पर अपराह्न एक बजे के बाद सेवाएं पटरी पर आ गईं। इस दौरान ग्राहकों को असुविधा हुई और एटीएम भी सर्विस आउट रहे, पर बाद में सब कुछ ठीक हो गया और सामान्य रूप से कामकाज निपटाया गया।