{"_id":"6aea22a86c53fcbea4033a9f","slug":"seniority-list-of-council-school-teachers-released-objections-must-be-submitted-today-hardoi-news-c-213-1-hra1021-159543-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी, आज देनी होंगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी, आज देनी होंगी आपत्तियां
विज्ञापन
- प्राथमिक स्तर के 6035 शिक्षक व जूनियर के 3214 शिक्षक शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। सूची में प्राथमिक स्तर के 6035 और उच्च प्राथमिक के 3214 शिक्षकों को शामिल है। विभाग ने सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या असंतोष की स्थिति में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए शिक्षकों को बुधवार शाम तक का समय दिया है।
जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2419 प्राथमिक, 620 जूनियर और 407 संविलियन विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की दस साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की गई है। पदोन्नति के लिए मंगलवार को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। इनमें 6035 शिक्षक प्राथमिक स्तर के है और 3214 जूनियर स्तर के शिक्षक है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के शिक्षकों की अलग से वरिष्ठता सूची जारी की गई है।
अंतरिम वरिष्ठता सूची के जारी होने के साथ ही शिक्षकों में गहमागहमी बढ़ गई है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग के कुल 9249 शिक्षकों के नाम, सेवा अवधि और अर्हता के आधार पर क्रमबद्ध किए गए हैं। वरिष्ठता सूची जारी होने से पिछले लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों में उम्मीद जगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जैसे ही अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित होगी, शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलेगी। आपत्तियों के पारदर्शी निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बाद में कोई कानूनी या प्रशासनिक बाधा न आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। अगर किसी शिक्षक को आपत्ति है,तो वह उसकी शिकायत दर्ज करा सकता है। पदों के सापेक्ष शिक्षकों की विभागीय निर्देशानुसार पदोन्नति की जाएगी।