फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seminary watchman killed in accident

हादसे में मदरसा चौकीदार की मौत

Mon, 06 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 06 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seminary watchman killed in accident
मोर्च्युरी पर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर में शनिवार देर रात पुलिस लाइन के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को रौदा दिया। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। उसका ममेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के समय यूपी 100 पुलिस की कई गाड़ियां कुछ दूरी तमाशबीन बनी खड़ी रही। रहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों ने घायल को लखनऊ रेफ र कर दिया। पुलिस ने रविवार को चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम कराया ।

विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी सफीउल्लाह के तीन बेटे जाकिर, लतीफ, इसराइल हैं। जाकिर और इसराइल का परिवार गांव में ही रहता है। लतीफ महोलिया शिवपार में रहता है। इसराइल (33) हरदोई में सिनेमा रोड स्थित बडे़ मदरसे में पांच बर्ष से चौकीदार था। इसराइल वही रहता था। इसराइल की पत्नी रफीकन गांव में रहती थी।
विज्ञापन


उसने चार साल पहले भाई लतीफ की बेटी को गोद लिया था। बेटी मनस्सुम लतीफ के यहां रहकर पढ़ाई करती है। शनिवार की रात 10 बजे इसराइल साइकिल से बेटी से मिलने लतीफ के घर महोलिया शिवपार जा रहा था। साथ में ममेरा भाई हरियावां के बोझवा निवासी इस्लामुद्दीन (30) पुत्र शेर मोहम्मद भी था। रास्ते मेें पुलिस लाइन के सामने सीतापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराइल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही ममेरा भाई इस्लामुद्दीन गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के करीब 20 मिनट पुलिस मौके पर नही पहुंची । जबकि कुछ दूरी पर ही यूपी 100 की चार गाड़ियां तमाशबीन बनी रही। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल इस्लामुद्दीन कोजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने इस्लामुद्दीन को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक इसराइल का रविवार को पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया ट्रक बरामद किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed